भैयाथान: थाना सूरजपुर पुलिस ने महिला का अपहरण कर ₹22 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भैयाथान सूरजपुर जिले मेंमहिला का अपहरण कर 22 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। मामले का मुख्य आरोपी प्रार्थी के यहां पूर्व किया था 18 महिनों तक ड्राईवरी का काम। मुख्य आरोपी को प्रार्थी के एसईसीएल से रिटायर्ड होने पर बड़ी रकम मिलने की थी जानकारी। पुलिस की सक्रियता, लगातार पेट्रोलिंग से डरकर आरोपियों ने अपहृता को छोड़ा।