इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे बाईपास पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
Etawah, Etawah | Dec 26, 2025 बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर गुरुवार देर रात अहमदाबाद से मिल्क पाउडर लेकर लखनऊ जा रहा एक ट्रक कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर हाइवे से उतरकर खेत में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक आलोक कुमार निवासी संतोषपुर फर्रुखाबाद बाल बाल बच गया। चालक ने बताया कोहरे में सफेद पट्टी के सहारे ट्रक चला रहा था, अचानक से पट्टी गायब हो गई हादसा हो गया।