इटावा: ऑपरेशन मुस्कान टीम के तहत रेलवे पुलिस ने लापता 11 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिवार से मिलाया
Etawah, Etawah | Dec 26, 2025 इटावा जनपद से गुम हुए 11 वर्षीय बालक को ऑपरेशन मुस्कान टीम ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से उसके परिजनों से मिलाया। बालक दिल्ली के संस्कार बाल आश्रम में मिला था। पूछताछ में बालक ने पारिवारिक जानकारी दी, जिसके आधार पर टीम ने लगातार प्रयास कर उसकी मां का पता लगाया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को किया सुपुर्द शुक्रवार दोपहर 12:00 ऑफिशियल ग्रुप से मिली जानकारी।