इटावा: दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार को फिर छाया घना कोहरा, ट्रेनों से लेकर सड़कों तक रेंगते दिखे वाहन, जनजीवन प्रभावित
Etawah, Etawah | Dec 26, 2025 इटावा में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही जिले भर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा, जबकि ठंड भी बढ़ गई। सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसके ठीक एक दिन पहले गुरुवार को दिनभर धूप निकली थी और मौसम साफ रहा था।