पार्लियामेंट स्ट्रीट: दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने CUET और NEET के लिए गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग की जानकारी दी
मंत्री आशीष सूद ने कहा, "आज दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है, जिसे आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में साकार किया गया है। इस पहल के अंतर्गत 'बिग' नाम की एक संस्था के साथ दिल्ली सरकार ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है... जिसके अंर्तगत CUET और NEET के लिए 30 दिन में 180 घंटे(प्रतिदिन 6 घंटे) की कोचिंग बच्चों को दी जाएगी