पार्लियामेंट स्ट्रीट: जस्टिस यशवंत वर्मा के निवास पर कैश मिलने के मामले में प्रवीण खंडेलवाल ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने की घटना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "पैसे का मिलना चिंता का विषय है लेकिन अच्छी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरी जांच के बाद सच सामने आएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो कदम उठाए हैं मैं उनकी सराहना करता हूं..."