नारायणपुर: नारायणपुर में आवारा पशुओं को रात में दिखाने के लिए बांधी गई रेडियम पट्टियां
नारायणपुर यातायात पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग ने रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टियां बांधी हैं। इससे वाहन चालकों को अंधेरे में पशु दूर से दिखेंगे और दुर्घटनाओं से बचाव होगा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में यह अभियान जारी है।