जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद ने आज बृहस्पतिवार को टंडवा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। सड़क सुरक्षा नियम का पालन नहीं कर रहे भारी वाहनों का जांच जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद के द्वारा किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर ओवरलोडेड फ्लाई ऐश बालू तथा स्टोन चिप्स का इन दिनों खूब परिवहन हो रहा है। इसकी भनक जिला परिवहन पदाधिकारी को मिला।