गुना नगर: बूढ़े बालाजी: शादी की खुशियों में खलल, दूल्हे का रास्ता रोककर डीजे गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार
गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने दूल्हे का रास्ता रोककर हंगामा किया। आरोपी ने डीजे गाड़ी के कांच तोड़ दिए और दूल्हे व महिलाओं के साथ मारपीट का प्रयास किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।