तिल्दा: अल्दा के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय तिल्दा पहुंचकर किया चक्का जाम
Tilda, Raipur | Apr 6, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अल्दा के महिला पुरुष बड़ी संख्या में ग्रामीण जन आज दोपहर तिल्दा पहुंचे हैं और तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्रस्तावित एक प्लांट के लिए पूर्व सरपंच के द्वारा फर्जी तरीके से एनओसी दिया गया था जिसे रद्द किया जाए और सरपंच के खिलाफ में करवाई किया जाए