आमला: ग्राम पंचायत अंधारिया के सरंदई और जामठी में भीषण आग, 4 झोपड़ी जलकर खाक, 400 पेड़-पौधे जले
Amla, Betul | May 1, 2026 आमला तहसील में 1 मई को 2 बजे करीब ग्राम पंचायत अंधारिया के सरंदई और जामठी में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने की घटना समाने आई है। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है।ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची है. आग बुझाई जा रही है। किसानों की झोपडी में पाइप और गेहूं जलकर खाक हो गए है।थाने में शिकायत की है।