हनुमानगढ़: जिले में नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान, नशे से प्रभावित हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस ने शुरू किया डोर-टू-डोर सर्वे
जिले को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना द्वारा एक अनूठा नवाचार शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के नशे से प्रभावित हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस द्वारा 'डोर-टू-डोर' (घर-घर) सर्वे की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत जंक्शन की भट्टा कॉलोनी में निरीक्षण किया गया।