कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजातालाब के समीप से शव बरामद,जांच में जुटी कोडरमा पुलिस
शुक्रवार की सुबह कोडरमा थाना अंतर्गत राजा तालाब के पास सूर्य मंदिर के पीछे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उदय प्रसाद सिंहा (उम्र 42 वर्ष, पिता जुगेश्वर प्रसाद, कोडरमा बाजार) के रूप में हुई है।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।