चकिया: चकिया लतीफशाह वीयर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, फंसे लोगों के रेस्क्यू का प्रदर्शन किया गया
मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आज गुरुवार दोपहर 02 बजे चकिया के लतीफशाह वीयर क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। फ्लैश फ्लड की काल्पनिक स्थिति बनाकर फंसे लोगों के खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार और घायलों को रेफर करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान राहत एवं बचाव टीमों ने आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और समन्वय का प्रदर्शन किया।