जौनपुर: बभनौटी गांव में जमीन विवाद में वैद्य की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों पर भी हुआ हमला; 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव में मंगलवार रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां वैद्य की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बचाने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।