गनाेड़ा: चंदूजी का गढ़ा जीएसएस से जुड़े गांवों के बिजली से त्रस्त ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया
गनोड़ा तहसील क्षेत्र से जुड़े चंदूजी का गढ़ा में 33केवी जीएसएस से जुड़े ग्राम मोरडी, ईसरवाला, मूँगाणा एवम चंदूजी का गढ़ा के ग्रामीण विगत एक माह से विद्युत आपूर्ति को लेकर परेशान हैं।गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार उक्त जीएसएस से सभी विद्युत उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की हे। और आंदोलन की चेतावनी दी हे।