गोरखपुर: एम्स पुलिस ने अवैध असलहा तस्करों पर शिकंजा कसा, 3 असलहा तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचा और मैगजीन बरामद
एम्स पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान असलहा तस्करी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल,दो तमंचा एक मैगजीन,चार कारतूस एक बुलेट और दो मोबाइल बरामद किया है।पकड़े गए तस्कर में दो बिहार राज्य के सिवान जिले के और गोरखपुर जनपद के चौरा चौरा का रहने वाला है।पुलिस इनसे पूछताछ जुटा रही है।