राजनांदगांव: जिले के डोंगरगढ़ से गोंदिया तक चौथी रेल लाइन की मिली स्वीकृति, जिले के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से महाराष्ट्र के गोंदिया तक चौथी रेल लाइन की स्वीकृति केंद्रीय रेलवे के द्वारा दी गई हैं,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सबसे हैवी ट्रैफिक वाले इस रूट में चौथी रेलवे लाइन का विस्तार होगा,2223 करोड रुपए की लागत से लगभग 84 किलोमीटर की यह चौथी रेल लाइन होगी,जिससे जिले वासियों को इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा।