महसी: राजी चौराहा पर दुर्गा पांडाल खोलते समय युवक हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटिया के लमरी टेपरा गांव निवासी गणेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे राजी चौराहा पर नव दुर्गा पूजा पंडाल खोलते समय पास से गुजरी 11000 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट मे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया।