मंझनपुर: सिराथू में भाकियू अम्बावता का संगठन विस्तार, चार नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत
सिराथू तहसील में बुधवार को लगभग 3 बजे भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं किसानों ने सर्वसम्मति से जिम्मेदारियां सौंपते हुए नए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।