स्याना: बीबीनगर के सहकारी संघ कार्यालय परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Jul 1, 2026
बीबीनगर के सहकारी संघ कार्यालय परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सहकारी संघ कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।