बक्सर: बक्सर स्टेशन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, बम निरोधक दस्ते के साथ GRP का सघन तलाशी अभियान
Buxar, Buxar | Jun 20, 2026 जीआरपी पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार को स्टेशन परिसर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इसकी जानकारी जीआरपी द्वारा शनिवार को 4:00 बजे अपराह्न में अपडेट जारी कर दी गई है। थानाध्यक्ष मणिचंद्र पांडेय के नेतृत्व में हुए इस अभियान में बम निरोधक दस्ते की विशेष टीम भी शामिल रही। आधुनिक मेटल डिटेक्टर मशीनों की मदद से जांच हुई।