बहराइच: पलरीबाग निवासी पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया ज़हरीला पदार्थ, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला पलरीबाग़ निवासी पति पत्नी ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। परिजनो ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।