बहराइच: सोहरवा में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, युवक मंडी से सब्जी लेकर जा रहा था
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सोहरवा राजा मिल नानपारा रोड पर रमेश निवासी ग्राम मलुवा भकुराहा थाना मटेरा का रहने वाला था। सब्जी मंडी से अपने घर जा रहे थे। तभी बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।