बहराइच: झिगहा घाट के पास बस से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के झिगहा घाट के पास बस से गिरकर व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी में रखवा दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति लखनऊ में काम करता था। वापस घर आ रहा था। तभी व्यक्ति की मौत हो गई है।