बहराइच: दीवानी न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 10 से 12 दिसंबर तक होगी विशेष लोक अदालत
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा साथ ही 10 से 12 दिसंबर तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिसमें ऐसे आपराधिक वाद जो शमनिया हो का निस्तारण किया जाएगा लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।