सेगांव ब्लॉक के ग्राम केली में एक आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ले जाया गया जहां पर कोई भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं था परिवार जनों ने जब कुछ स्टाफ नर्स के घर दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने अपना हड़ताल पर होने का हवाला देकर इलाज करने से मना कर दिया इसी दौरान महिला के प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया इस अस्पताल की गौर लापरवाही और अनदेखी के कारण परिवार जनों में और ग्रामीणों में बेहद नाराजगी और आक्रोश है भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्टर से लेकर बीएमओ वन्य अधिकारियों को फोन लगाया बीएमओ ने उनका फोन नहीं उठाया अश्विन ठाकुर ने बताया कि यह अस्पताल विभाग की घोर लापरवाही है और गरीब आदिवासी महिला के प्रसव के दौरान बच्चों की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन है अश्विन ठाकुर ने इस घटना पर बेहद दुख जताया ओर पीड़ित परिवार को संत्वना देते हुए अस्प�
Khargone, Khargone (West Nimar) | Jun 8, 2026