बीसलपुर: देवाह नदी की जमीन पर प्रशासन ने ट्रैक्टर कार्रवाई की, 15 बीघा गन्ने की फसल जुताई
बीसलपुर: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा रना में देवाह नदी की जमीन पर अवैध कब्जा कर खड़ी की गई गन्ने की फसल को प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में उथल-पुथल मच गयी है।