होशंगाबाद नगर: वेयर हाउस से मूंग चोरी मामले मे वेयर हाउस मे रखी 21 करोड़ की देखरेख के लिए वेयर हाउस खोला जाएगा,प्रबंधक ने दी जानकारी
एकलव्य वेयर हाउस में पांच महीने से अधिक समय बीतने के बाद पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी कि गायब हुई सरकारी मूंग कहां और किसके माध्यम से खपाई गई। जांच लंबित होने के कारण वेयरहाउस में रखी करीब 21.11 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग अभी भी पुलिस की अभिरक्षा में है। मप्र वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया है।