जशपुर: जामजुनवानी में हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजूनवानी खारापारा में प्रेम प्रसंग के चलते 34 वर्षीय सुशील खलखो की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और मुख्य आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद थे। घटना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयलाल एक्का, जयमन एक्का तथा एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प