घुवारा: घुवारा में डॉ. उमाकांत तिवारी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाल-श्रीफल से किया सम्मानित
घुवारा के लाला मैरिज गार्डन में पशु चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. उमाकांत तिवारी के सम्मान में शुक्रवार की शाम 4 बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, किसानों और क्षेत्रवासियों ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।