मोकामा: मोकामा में अपराधियों का तांडव, एक युवक को गोली मारी, घायल युवक पटना रेफर
Mokameh, Patna | May 23, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र के मोल्दीयार टोला पीपल तर गंगा किनारे कारू नामक युवक को गोली मार दी गई। जिसे इलाज के लिए मोकामा के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल को पटना रेफर कर दिया गया है। मोकामा थाना से संध्या 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद गोली मारने वाले बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।