ढाका: बरहड़वा फतेहमहमद में बीती रात एक घर में आग लगने से तीन लोगों की हुई मौत
मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। मामला कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेमहमद गांव का है। यहां राजकुमार शाह के दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई, जिसमें पिता, पुत्री और एक नौकर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।