चायल: डीहवा कटैया गांव में युवक की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप; परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई
शुक्रवार कनैली चौकी अंतर्गत कटैया डिहवा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।मृतक की मां परवीना बेगम पत्नी नकीस ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अरशद खां मिट्टी लेने गया था!