चक्की: हेनवा सरकारी विद्यालय से हनुमान मंदिर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण की हुई मापी, निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही आगे बढ़ेगी
Chakki, Buxar | Jun 15, 2026 चन्दा गांव में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत हेनवा सरकारी विद्यालय से चन्दा हनुमान मंदिर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए नापी का कार्य सोमवार सुबह 9 बजे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह कार्य चेयरमैन परमानंद यादव की अनुशंसा पर कराया गया।