गोरखपुर: पिता से नाराज होकर 2 साल पहले भागा 9वीं का छात्र, राजस्थान से बरामद कर गोरखपुर लाई पुलिस, फेसबुक से मिली जानकारी
गुलरिहा थाना क्षेत्र से करीब 2 साल पहले लापता हुआ 9वीं का छात्र राजस्थान के अजमेर में मिला।गुलरिहा थाने में 3 सितंबर 2024 को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी थी।इसी बीच छात्र के घरवाले फेसबुक पर बेटे की फोटो देखकर पुलिस को सूचना दिए।पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो राजस्थान के अजमेर की लोकेशन मिली।इसके बाद वहां की पुलिस से बातचीत की गई।