मुज़फ्फरनगर: काली पट्टी बांधकर शिव चौक तक मार्च, भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन तेज, महिलाओं ने 17 अप्रैल को 'काला दिन' बताया
मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाएं काली पट्टी बांधकर टाउन हॉल से मार्च निकालते हुए पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए गए। नेताओं ने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हैं और चुनाव में जवाब देंगी।