ललितपुर: बर्णी जैन इंटर कॉलेज के पीछे नग्न अवस्था में युवक का शव मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्णी जैन इंटर कॉलेज के पीछे नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिला जिसको लेकर इलाके में सनसनी मच गई और उक्त मामले को लेकर परिवार जनों ने नामजद लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया उक्त मामले में परिवार जनों ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरा चेक करने की मांग उठाई और उक्त मामले में पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।