रामगढ़ शेखावटी: राजकीय स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव धर्मराज मीणा रहे मौजूद
राजकीय स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया ।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर आयोजित हुए इस विधिक जागरूकता शिविर में सचिव धर्मराज मीणा ने बच्चों को रालसा की हेल्प टू चिल्ड्रन स्कीम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।