मल्हारगढ़: गांव मुंडकोषा से किशोरी हुई लापता, परिजनों ने गांव के ही युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए SP के नाम दिया ज्ञापन
पिपलियामंडी थाना अंतर्गत गांव मुंडकोषा निवासी एक किशोरी के परिजन व अन्य लोगो ने मंदसौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया है।गांव मुंडकोषा के पीड़ित ने ज्ञापन मे बताया की 17 वर्षीय किशोरी का 5 नवंबर को गांव के ही भेरू नामक युवक ने अपहरण कर लिया है। पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही।