मल्हारगढ़: नगर परिषद पिपलिया की बैठक में चौपाटी से ओवरब्रिज तक डिवाइडर बनाने और मनासा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति
पिपलिया नगर परिषद मे गुरुवार को बैठक का आयोजन हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा की उपस्थिति मे आयोजित बैठक मे सर्व सहमति से निर्णय हुये।नगर परिषद मे आयोजित बैठक मे मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय पारित हुआ। परिषद के निर्णय अनुसार गाँधी चौराहा से कृषि मंडी तक डिवाइडर को कम कर नाले को पीछे हटाकर सड़क चौड़ी होगी।