पलिया: मटेहिय्या गांव में पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
आज मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामेरे भाई ने बताया है। कि उनके भाई मुकेश गुप्ता पुत्र स्वामी निवासी गांव मटेहिय्या कोतवाली क्षेत्र भीरा के निवासी थे। जहां बीते दिवस मृतक का मृतक की पत्नी से मामूली विवाद हो गया था। जिसको लेकर मृतक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।