हनुमानगढ़: जंक्शन स्थित बिजली कॉलोनी में कुत्ते ने बच्चे को काटकर किया गंभीर घायल, नाजुक हालत में बच्चे को हायर सेंटर किया गया रेफर
जंक्शन स्थित बिजली कॉलोनी में पैदल अपने घर जा रहे एक बच्चे को सड़क पर बैठे आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के हमले में बच्चा गंभीर घायल हो गया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। बच्चे को गंभीर घायल हालत में टाउन जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे हायर