शाहबाद: नरहाई मोड के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर नरहाई मोड़ के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुर्तजा नगर निवासी विपिन पुत्र दिनेश बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। बुधवार की शाम 6:00 बजे नरहाई मोड़ के निकट घटना हुई।