खुरई: पड़रई में जमीन हथियाने के लिए कुछ लोगों ने माँ-बेटे पर डंडों से की मारपीट, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Oct 9, 2026 शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे पड़रई गांव निवासी सुरेंद्र अहिरवार ने देहात थाने मेँ रिपोर्ट लिखाई कि उसके गांव के मिहिलाल और राजेश अहिरवार आदि उसकी 2 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है जिससे उसका परिवार भरण पोषण करते है,लेकिन गांव के कुछ लोग जमीन हथियाना चाहते हैं, जिसको लेकर मारपीट तक करते हैं,गुरुवार को खेत पर आकर उसकी माँ को पीट, शुक्रवार सुबह उस पर हमला किया।