गुरारू: गुरारू में 15 वर्षीय लापता किशोरी का शव बधार में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Guraru, Gaya | Sep 7, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र के देवकली पंचायत अंतर्गत एक गांव में रविवार शाम 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शनिवार शाम से अपने घर से लापता थी। परिजनों के अनुसार काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। रविवार देर शाम घर से महज 200 मीटर दूर बधार में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।