मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में 27 वर्षीय आयुष पंवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे से लटका शव मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में अंशिका और उसकी मां पर प्रताड़ना, पैसे ऐंठने और फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं। आयुष ने उन्हें जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।