गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन
बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को 10 बजे से विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 330 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।