फुलवरिया: श्रीपुर थाने के बालेपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में दस लोग जख्मी, सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर।
श्रीपुर थाने के बालेपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के दस लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस वाहन से जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी लोगों में एक पक्ष के नबी रुल्लाह की पत्नी कसीना खातू