हरदा: विधायक के बयान पर विवाद बढ़ने से भीम आर्मी ने 21 मई को कलेक्ट्रेट घेराव का किया ऐलान
Harda, Harda | May 10, 2026 हरदा में कांग्रेस विधायक आरके दोगने द्वारा दलित नेता राहुल पवारे को कथित रूप से “दलाल” कहे जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस बयान के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने 21 मई को कलेक्ट्रेट घेराव कर महा आंदोलन करने की घोषणा की है।